लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।मंगलवार देर रात 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया। इस तबादले में हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत जैसे प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक कुशलता और विभागीय समन्वय के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।
जानें कौन कहां गए ?

हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है, बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम नगरीय नियुक्त किया गया है। महराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम बनाया गया है। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष कुमार शर्मा अब महराजगंज के डीएम होंगे।
सीडीओ और अन्य आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती
सीडीओ सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार, को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद और नगर आयुक्त अयोध्या बनाया गया है। मृणाली अविनाश जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर सीडीओ सिद्धार्थनगर बनी हैं। रविंद्र कुमार, विशेष सचिव संस्कृति बनाए गए हैं।विशेष सचिव कृषि एवं विपणन, कृषि शिक्षा और विदेश व्यापार विभाग। ज्ञानेंद्र सिंह, संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम बने, पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति व निदेशक धर्मार्थ कार्य बनाया गया है। अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विप्रा निदेशक सूडा बनीं। कुलदीप मीणा, सीडीओ बुलंदशहर को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विप्रा बनाया गया है। निशा, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा सीडीओ बुलंदशहर, प्रेरणा शर्मा, निदेशक सूडा को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
वरिष्ठ पदों पर भी बदलाव
दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। (अब तक यह प्रभार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था)
छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले
प्रकाश चंद्र, एडीएम प्रोटोकॉल वाराणसी को एडीएम न्यायिक हाथरस बनाया गया है। शिव नारायण, एडीएम न्यायिक हाथरस को एडीएम न्यायिक बागपत,विनीत कुमार सिंह एडीएम वित्त गोरखपुर को एडीएम नगर गाजियाबाद,हिमांशु वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर को एडीएम वित्त गोरखपुर, उत्कर्ष श्रीवास्तव एसडीएम संतकबीरनगर को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर, अलंकार अग्निहोत्री, सहायक नगर आयुक्त लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है।
![]()
