कुशीनगर/लखनऊ : यूपी के कुशीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक स्थानीय व्यवसायी पर तीन साल तक प्रेम संबंध रखने, दो बार गर्भपात कराने और फिर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। मामला तब गरमा गया जब युवती ने बाजार में ही उस व्यक्ति को भीड़ के सामने सिंदूर भरने के लिए मजबूर कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवती जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रही है कि “तीन साल तक मेरे साथ रहा, दो बार गर्भपात कराया… अब शादी से मुकर रहा है? आज यहीं सिंदूर भरवा रही हूं…!”
तीन साल का रिश्ता, दो बार अबॉर्शन
पीड़िता का दावा है कि वह और व्यवसायी पिछले तीन वर्षों से रिलेशनशिप में थे। युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और जब वह दो बार गर्भवती हुई, तो उसे गर्भपात कराने को मजबूर किया। जब युवती ने शादी की बात उठाई, तो युवक ने रिश्ता तोड़ने और पहचानने से इंकार कर दिया। युवती के मुताबिक, यह उसके साथ धोखा और भावनात्मक शोषण है।
वीडियो में दिखा ड्रामा, लोगों की भीड़ जमा
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती बीच बाजार युवक को पकड़ती है, और उसे जबरन मांग में सिंदूर भरने को मजबूर करती है। आसपास लोगों की भीड़ लग जाती है और कोई इसे फिल्मी सीन तो कोई असली ‘जस्टिस’ कह रहा है। स्थानीय पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
कानूनी कार्रवाई संभव
कुशीनगर पुलिस ने मीडिया को बताया कि महिला की ओर से आधिकारिक शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज की जाएगी। मामले में धोखाधड़ी, यौन शोषण और धमकी की धाराएं लग सकती हैं।
