सलवार की जेब में मिला एक नंबर बना हत्या की गुत्थी सुलझाने की कुंजी, रिश्तों के खूनी खेल ने चौंकाया
मेरठ/लखनऊ : यूपी के मेरठ जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने रिश्तों की मर्यादा और मानवता को शर्मसार कर दिया। 12वीं की छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का की सिर कटी लाश मिलने के बाद जो खुलासा हुआ। उसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस ने जब मामले की परतें खोलीं, तो सामने आया कि हत्या किसी बाहरी हमलावर ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां और ममेरे भाइयों ने की थी। वजह सिर्फ मोबाइल फोन को लेकर हुआ मामूली विवाद।
गुस्से में मां ने दबाया गला, फिर रची गई सिर काटने की साजिश
बुधवार दोपहर का वक्त था। 17 वर्षीय छात्रा आस्था की अपनी मां राकेश देवी से मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मां ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर अपनी ही बेटी का गला दबा दिया। जब बेटी ने दम तोड़ दिया, तो राकेश देवी ने अपने भाइयों को बुलाकर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू ने आस्था का गला काटकर सिर अलग किया और फिर शव को कार में डालकर बहादरपुर रजबहे में फेंक दिया गया।
जेब में मिला मोबाइल नंबर बना बड़ी सुराग की चाबी
आस्था की लाश की पहचान में भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन जब शव की सलवार की जेब से एक कागज पर लिखा मोबाइल नंबर मिला, तो पुलिस को पहला सुराग हाथ लगा। वह नंबर आस्था के एक दोस्त का था। उसी की मदद से शव की पहचान दौराला के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में हुई।
सिर फेंका गया गंगनहर में, देर रात तक तलाश जारी
पूछताछ में आरोपी मंजीत ने स्वीकार किया कि सिर को मेरठ के जानी क्षेत्र स्थित गंगनहर में फेंका गया। इसके बाद पुलिस की टीमें रातभर गंगनहर में सिर की तलाश में जुटी रहीं। अब तक सिर बरामद नहीं हो पाया है।
मां, मामा और ममेरे भाई हिरासत में, मौसेरा भाई फरार
पुलिस ने आस्था की मां राकेश देवी और उसके मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ममेरे भाई मंजीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस हत्या में शामिल एक और मौसेरा भाई गौरव फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मोबाइल CDR और CCTV से मिले कई अहम सुराग
पुलिस ने घटना में शामिल लोगों के मोबाइल नंबरों की CDR रिपोर्ट निकाली। जिसमें हत्या से पहले और बाद की बातचीत के रिकॉर्ड सामने आए। इसके अलावा शव ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई सफेद स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। जिसकी लोकेशन सीसीटीवी में देखी जा रही है।
![]()
