तीन बच्चों की मां ने पति को दी हत्या की धमकी, थाने में प्रेमी संग रहने की जिद की… पति बोला – “जाओ, खुश रहो!”
बुलंदशहर/लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर जिले में एक ऐसा प्रेम प्रसंग सामने आया है। जिसने रिश्तों की परिभाषा और सामाजिक मर्यादाओं को चुनौती दे दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस कहानी में एक महिला अपने ही जेठ के बेटे यानी भतीजे के इश्क में इस कदर डूब गई कि उसने पति को जान से मारकर “नीले ड्रम में भरने” की धमकी तक दे डाली। करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। उसका पति एक ट्रक चालक हैं। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ही गांव के जेठ के बेटे से प्रेम संबंध हो गया। दो दिन पहले पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक जा पहुंचा।
थाने में दिया ‘प्रेम आशीर्वाद’
जब थाने में पुलिस ने सुलह कराने की कोशिश की, तब महिला ने साफ कह दिया कि अब वह अपने पति के साथ नहीं बल्कि प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। पति ने काफी समझाया, लेकिन जब पत्नी नहीं मानी, तो थाने के बाहर ही उसने प्रेमी और पत्नी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दे दिया और तीनों बच्चों को भी महिला को सौंप दिया।
डरावनी धमकी, ‘नीले ड्रम में भर दूंगी’
पति का आरोप है कि महिला आए दिन उसे सोते वक्त जान से मारने और लाश को नीले ड्रम में छुपा देने की धमकी देती थी। परिजनों ने कई बार महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रेम प्रसंग में डूबी महिला नहीं मानी। अब पति और उसके परिवार ने महिला से सभी रिश्ते खत्म कर लिए हैं। हालांकि, पुलिस इस तरह की किसी ‘थाने में शादी’ या ‘प्रेमी के साथ सुपुर्दगी’ की बात से इनकार कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई है और उसके हस्ताक्षर भी हैं।
प्रेमी ने कहा ‘दिल्ली में नौकरी करता हूं’
जब प्रेमी से संपर्क किया गया, तो उसने कहा कि शांतिभंग के आरोप में उसका चालान हुआ था। महिला उसे छुड़ाने थाने आई थी, लेकिन उसके बाद वह मायके चली गई। युवक ने शादी की बात से इनकार करते हुए कहा कि वह अब दिल्ली में अपनी नौकरी पर लौट गया है।
![]()
