बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में श्रद्धा, संकल्प और सेवा के साथ मनाया गया। बरेली में सपा कार्यालय पर आयोजित हुआ। इसके साथ ही यह कार्यक्रम सपा अल्पसंख्यक सभा के उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा के अनुरूप उत्साहपूर्वक भी मनाया गया। सपा कार्यालय पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
पौधरोपण से शुरू हुआ सेवा और पर्यावरण का संकल्प

कार्यक्रम की शुरुआत खलील हायर सेकेंडरी स्कूल (सिविल लाइंस) में पौधरोपण करके की गई। इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने कहा “पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय समाजवाद की आत्मा हैं। समाजवादी पार्टी केवल राजनीति नहीं, जनकल्याण का संकल्प है।”
अनाथालयों में फल वितरण, बच्चों संग मनाया जन्मदिन

इसके पश्चात समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मस्जिद नोमहल्ला रोड स्थित आर्य समाज अनाथालय में फल वितरण कर समाजवादी सेवा का परिचय दिया। इसके बाद में चौकी चौराहा स्थित प्रेम निवास में बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। बच्चों को फल, बिस्किट, मिठाई और फ्रूटी वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई गई।
“अखिलेश यादव PDA के सच्चे जननायक हैं”: इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ

इस अवसर पर अनीस अहमद ख़ाँ ने कहा कि “अखिलेश यादव गरीब, वंचित और अल्पसंख्यकों के मसीहा हैं। उनका जन्मदिन सिर्फ उत्सव नहीं, सेवा और समर्पण का दिन है।”उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की आवाज को बुलंद करने वाले अखिलेश यादव ही आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की 37 सीटों पर जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को याद किया। प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनना तय है। यूपी में सपा सरकार में जो कार्य हुए हैं, वह किसी अन्य सरकार में नहीं। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। पीडीए को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की सरकार के दौरान किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद किया, जिनमें शामिल हैं।
पीडीए बनाएगा यूपी में सपा सरकार
फरीदपुर विधानसभा में भी जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि पीडीए की एकजुटता से यूपी में सपा सरकार बनेगी। उन्होंने सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट, 1090 वीमेन हेल्पलाइन, समाजवादी पेंशन योजना और लैपटॉप वितरण आदि योजनाओं को विकास और जनसुविधा के प्रतीक के रूप में याद किया गया।
एकजुटता से मिलेगी जीत : शिवचरण कश्यप
सपा कार्यालय पर आयोजित जन्मदिन समारोह में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने सपाइयों से एकजुटता का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि इस बार यूपी में सपा 300 से अधिक सीट जीतकर इतिहास रचेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पूर्व विधायक आरके शर्मा, अशोक यादव, संजीव सक्सेना, प्रमोद यादव, दिनेश यादव, शिवप्रताप सिंह यादव, हरिशंकर यादव, सूरज यादव, गौरव सक्सेना, पार्षद शमीम अहमद, सनी मिर्जा, इकबाल बिल्डर, आरिफ कुरेशी समेत सभी प्रमुख सपाई मौजूद थे।
