लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कौशाम्बी और हरदोई जिलों में गंभीर घटनाओं पर संज्ञान लिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थलों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया।
कौशाम्बी में पीड़िता से मुलाकात

यह घटना कौशाम्बी के थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम लोहदा में दबंगों द्वारा एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद राजाराम पाल, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव,डॉ. अवधनाथ पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जौनपुर, राकेश बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, समरथ पाल, प्रदेश सचिव (सपा उ.प्र.), शहनवाज अहमद, विधानसभा अध्यक्ष (सिराथू), बिजनेश पाल, जिला उपाध्यक्ष (सपा लोहिया वाहिनी, फर्रुखाबाद) आदि मौजूद थे।
पीड़ित परिवार का बांटा दर्द

सपा प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम मक्कापुरवा कटरी परसोला (मल्लावां) के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। यहां दबंगों ने दिनदहाड़े रामश्री, पत्नी सूरजबली राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा ग्राम जरेरा बाबतमऊ (मल्लावां) की कु. संगीता राजपूत, पुत्री नौरंग राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों मामलों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सपा नेताओं ने दुख साझा किया और राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था की विफलता का आरोप लगाया। इस दौरान राहुल लोधी (राजपूत), विधायक, डॉ. राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष (सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), मो. शकील नदवी, प्रदेश अध्यक्ष (सपा अल्पसंख्यक सभा, शराफत अली, जिलाध्यक्ष (सपा हरदोई), बृजेश कुमार वर्मा ‘टिल्लू’, पूर्व प्रत्याशी (मल्लावां-बिलग्राम),यदुनंदन लाल राजपूत, प्रदेश सचिव (सपा),नाजिम खां, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवजन सभा), शांति देवी, जिला पंचायत सदस्य (मल्लावां) और मो. नसीम, विधानसभा अध्यक्ष (मल्लावां)
सपा ने की महिला सुरक्षा की मांग

समाजवादी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की गारंटी को लेकर समाजवादी पार्टी सख्त है। दोनों जिलों की घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने सरकार से त्वरित कार्रवाई, दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सहायता देने की मांग की है।
![]()
