बरेली : पत्रकार लोकतंत्र के स्तंभ हैं और समाज व देश को दिशा देने का कार्य करते हैं। इन्हीं विचारों को साझा करते जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने पत्रकारों को लोकतंत्र का “सच्चा प्रहरी” बताया। यह समारोह शुक्रवार को शहर के चौपला रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित किया गया। यहां पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को शॉल, स्मृति चिन्ह, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
पत्रकार समाज का दर्पण
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य करते हैं। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा, “समाज को सही रास्ता दिखाने में मीडिया का संघर्ष और योगदान अविस्मरणीय है।” प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ. के.बी. त्रिपाठी ने कहा, “आज जब देश युद्ध जैसे हालातों का सामना कर रहा है, तब भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह साहस प्रणम्य है।” निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने पत्रकारों की निष्ठा और जिम्मेदारी की सराहना की।
समारोह में प्रमुख नेता थे मौजूद
इस समारोह में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, इलियास अंसारी, जिया उर रहमान, राजन उपाध्याय, रमेश श्रीवास्तव, अयाज खान, नजमी खान जोया, कमरुद्दीन सैफी, मोबिन कुरैशी, कलीम अख्तर, तबरेज खान, गुड्डू खान आदि मौजूद थे
