कानपुर/फतेहपुर/लखनऊ : यूपी के कानपुर और फतेहपुर जिलों में एक बड़े टैक्स चोरी के मामले में एसजीएसटी (SGST) विभाग ने कत्था कारोबारी के 8 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई 27 जून को शुरू हुई और पूरे 48 घंटे तक चली। जांच में स्टॉक बुक और विक्रय-बिक्री रजिस्टर में भारी अंतर पाया गया। इनवॉइस और ई-वे बिल में भी अनियमितताएं पाई गईं। कागजातों की गहराई से जांच के दौरान फर्म मालिक ने कर चोरी स्वीकार कर ली और 45 लाख रुपये मौके पर जमा कर दिए।
जांच अधिकारियों की टीम में शामिल थे
इस दौरान सैमुअल पॉल एन अपर आयुक्त ग्रेड-1, संजय पाठक अपर आयुक्त ग्रेड-2, शिविरा सिंह संयुक्त आयुक्त, सुषमा सिंह – उपायुक्त, रेंज-बी (टीम लीड), छापेमारी के दौरान टीम ने नयागंज, ट्रांसपोर्ट नगर, एक्सप्रेस रोड, कैनाल पटरी और फतेहपुर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ दबिश दी।
रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी
कारोबारी के पास मौजूद माल और बही खातों में दर्ज स्टॉक में काफी अंतर पाया गया। गाड़ियों की आवाजाही, ई-वे बिल जनरेशन, और इनवॉइस क्रम जैसे तकनीकी दस्तावेज भी अव्यवस्थित पाए गए। टीम ने मौके से दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और आगे की विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
