लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनोद प्रजापति के पिताजी कन्हैया लाल प्रजापति (उम्र 85 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संवेदना संदेश में कहा कि, ” कन्हैया लाल प्रजापति जी एक सम्मानित नागरिक थे उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।”समाजवादी पार्टी की ओर से भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई है।
![]()
