संत कबीर नगर/लखनऊ : यूपी के संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पंचटोरवा गांव में मामूली विवाद के बाद एक 20 वर्षीय युवक की गांव के ही जीशान और उसके भाई वसीम ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहम्मद इब्राहिम (20 वर्ष) के रूप में हुई है। यह वारदात उस समय हुई, जब मोहम्मद इब्राहिम का आरोपी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें गठित
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीं गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।
फोन पर हुई कहासुनी
बताया जाता है कि आरोपी जीशान और मृतक के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी अपने भाई को लेकर पहुंचा, और घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मुहम्मद इब्राहिम को परिजन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। मगर, डॉक्टर के मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
