काशी/वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी के सेवापुरी स्थित गांव बनौली में जनसभा को संबोधित कर स्वदेशी को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे अब सिर्फ उन्हीं चीजों को खरीदें, जिन्हें भारतवासियों के पसीने और कौशल से बनाया गया हो। Pm मोदी ने कहा “देश के लोगों को संकल्प लेना होगा, जो भी नया सामान घर में आएगा, वह स्वदेशी ही होगा,”।
PM मोदी की मुख्य बातें

“हम उन चीजों को खरीदेंगे, जिसमें भारत का पसीना लगा है।””हमें Vocal for Local मंत्र को अपनाना होगा।””हम संकल्प लें कि हम Make in India को बढ़ावा देंगे।” “दुकानदार सिर्फ स्वदेशी माल बेचने का संकल्प लें।””त्योहारों और शादियों में स्वदेशी को प्राथमिकता दें।”पीएम ने इस विचार को महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, कारीगर, लघु उद्योग और आत्मनिर्भरता का भविष्य स्वदेशी भावना से तय होगा।
