उर्स-ए-रज़वी 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में, दरगाह पर अहम बैठक, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
बरेली : उर्स-ए-रज़वी 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दरगाह आला हज़रत में आज अंतिम बड़ी बैठक सज्जादानशीन बदरुशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की निगरानी में हुई। इसमें उलेमा, रज़ाकार, लंगर कमेटियां, अंजुमन के सदस्य और विभिन्न जिलों से आए टीटीएस वालंटियर्स शामिल हुए। मुफ्ती अहसन मियां ने बैठक में अपील करते हुए कहा “उर्स में देश-विदेश से आने वाले अकीदतमंद साल में एक बार ही हाज़िरी का मौका पाते हैं। ऐसे में शहर, और आसपास के लोग कुल शरीफ व अन्य कार्यक्रमों में जरूर आएं, लेकिन दरगाह पर हाज़िरी या तो उर्स से पहले दें या समापन के बाद, ताकि दूर से आने वालों को पहले मौका मिल सके।”
पिछले साल की कमियां की दूर
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/iNMnwyXQQz0?si=GFi11RGUPUpet-bF
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस बैठक में पिछले साल की कमियां दूर करने पर चर्चा हुईं। इसके साथ ही जायरीन को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए सभी रजाकारों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का आगाज़ मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने तिलावत-ए-कुरान से किया। हम्द-ओ-नात हाजी गुलाम सुब्हानी और आसिम नूरी ने पेश की। बैठक में जायरीन की सहूलियत बढ़ाने के साथ ही लंगर-वालंटियर्स की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। दरगाह पदाधिकारियों और नगर निगम टीम ने इस्लामिया मैदान का निरीक्षण किया। बारिश के कारण मैदान में मिट्टी डालने, सड़कों के गड्ढे भरने और प्रकाश व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दी ये हिदायत
नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने गुरुवार को उर्स स्थल (इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान) का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने 17 अगस्त तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया। नगर निगम की तरफ से किसी तरह की दिक्कत न हो। इसका पूरा ख्याल रखने की बात कही।
