अमन और मोहब्बत का दिया संदेश, 107 फूलों की डालियाँ लेकर पहुंचा दरगाह
बरेली : उर्स-ए-रज़वी के मौके पर दरगाह आला हज़रत में रौनक चरम पर है। देश के विभिन्न हिस्सों, और यूपी के कोने-कोने से जायरीन हाजिरी देने के लिए पहुँच रहे हैं। सभी अकीदतमंद दरगाह पर फातिहा, और फूल पेश करने के बाद दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां से मुलाकात कर अपने लिए दुआएं करा रहे हैं। रविवार को नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां से आया 107 फूलों की डालियों का जुलूस मुख्य रहा, जो नूरी लंगर कमेटी की जानिब से लाया गया।
अमन के साथ आया जुलूस
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/pBwa9KxEi9s?si=y5TpdOzBXL74fGom
इस दौरान खास बात यह रही कि यह जुलूस बिना किसी शोर-शराबे और डीजे साउंड के अमन का पैगाम लेकर दरगाह पहुँचा। दरगाह के नासिर कुरैशी ने बताया कि सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की अपील पर, नूरी लंगर कमेटी के सदर गौहर खान के नेतृत्व में मुफ्ती-ए-आज़म के 107 मुरीद 107 फूलों की डाली लेकर निकले। रास्ते में लोगों को फूल देकर उर्स-ए-रज़वी की मुबारकबाद दी।
सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने की दस्तारबंदी
दरगाह पहुँचने पर सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की दस्तारबंदी की गई और सभी ने मजार शरीफ पर फूल पेश किए। इस मौके पर मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी ने आला हज़रत की तालीमात पर अमल करने का संदेश दिया।
दरगाह पर टीटीएस ने किया स्वागत
जुलूस का स्वागत दरगाह पर टीटीएस के जिलाअध्यक्ष मंजूर खान, नासिर कुरैशी, मुजाहिद बेग, इशरत नूरी, सय्यद माजिद अली, इरशाद रज़ा, काशिफ सुब्हानी, नईम रज़ा, आलेनबी, मोहम्मद फैज़, समी रज़ा, अजमल रज़ा आदि ने किया। जुलूस में मुफ्ती जमील, मौलाना रौनक अली, मौलाना काले खान, मोहम्मद अली, मंसूर खान, तुफैल खान, गुड्डू आदि अकीदतमंद शामिल रहे।
