बरेली : विश्वविख्यात उर्स-ए-रज़वी में देशभर से आने वाले जायरीन की सहूलियत के लिए आज (शुक्रवार को) दरगाह आला हज़रत बरेली की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम मुरादाबाद संग्रह मौर्य से मुलाकात कर उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां), और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के निर्देश पर हाजी जावेद खान की अगुवाई में गए प्रतिनिधिमंडल में शाहिद खान नूरी, परवेज़ नूरी और ताहिर अल्वी शामिल रहे।
18 अगस्त से उर्स का आगाज
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/mB5WvKVn-BQ?si=KPe3O27V8KCw0hth
प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को पत्र सौंपते हुए बताया कि इस वर्ष उर्स-ए-रज़वी 18, 19 और 20 अगस्त 2025 को आयोजित होगा। इसमें हजारों जायरीन देश के अलग-अलग राज्यों से रेल मार्ग द्वारा बरेली पहुंचेंगे। उन्होंने मांग कि बरेली की सभी दिशाओं में उर्स स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। सभी अप-डाउन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं। उर्स स्थल पर टिकट विंडो और समय सारिणी की व्यवस्था हो। बरेली के सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, सफाई, पानी और सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम हो।
पिछले साल से बेहतर इंतजाम

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि डीआरएम मौर्य और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि पिछले साल से बेहतर इंतज़ाम इस बार रेलवे करेगा। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम इज़्ज़तनगर से भी मिलेगा।
