एमएलए शहज़िल इस्लाम बोले- निरीक्षण को आए थे, उद्घाटन का सवाल ही नहीं, चेयरमैन का दावा – मेहनत हमारी, श्रेय लेने आए थे विधायक
देवरनियां/बरेली : यूपी के बरेली की नगर पंचायत देवरनियां में सड़क निर्माण के उद्घाटन को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक टकराव देखने को मिला। भोजीपुरा विधानसभा के सपा विधायक शहज़िल इस्लाम जैसे ही पूर्व चेयरमैन के साथ मुंडिया जागीर बाजार से नहर तक बनने वाले 480 मीटर सीसी रोड का निरीक्षण करने पहुंचे, तो किसी ने उद्घाटन की अफवाह उड़ा दी। जिसके चलते नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और उनके समर्थक पहुंच गए। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।चेयरमैन का आरोप था कि यह परियोजना उनकी मांग और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं क्षेत्रीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के सहयोग से पास हुई है। इसलिए विधायक को उद्घाटन का श्रेय लेने का अधिकार नहीं। मगर, विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा कि हम उद्धघाटन को नहीं गए थे। सिर्फ जेई से बात होने के बाद निरीक्षण को गए थे। सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण हुआ है। हमारे साथ पूर्व चेयरमैन कैंसर अंसारी और पूर्व चेयरमैन पति हाफिज इकराम भी साथ थे, लेकिन वर्तमान चेयरमैन पूर्व चेयरमैन का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि इनको लेकर क्यों आए थे। चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में कहासुनी होने लगी। मगर, दोनों को समझाकर मामला खत्म करा दिया।
सोशल मीडिया वीडियो वायरल
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/0K4JILjaYos?si=mTPQKPFsxiddsCJ-
मौके पर चेयरमैन के साथ तीखी बहस हुई। पूर्व चेयरमैन कैसर अंसारी और उनके समर्थकों के भी जुड़ने से माहौल और गरमा गया। बढ़ते तनाव को देखते हुए कोतवाली देवरनियां पुलिस और स्थानीय गणमान्य लोगों ने बीच-बचाव किया। स्थिति बिगड़ने से पहले विधायक लोगों को शांत कर लौट गए।
विधायक ने जारी किया लेटर
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक शहज़िल इस्लाम ने “The justice Hindi” को बताया कि राहगीरों को काफी दिक्कत थी। यह विधानसभा का क्षेत्र है। इसलिए सड़क पास कराने के लिए काफी कोशिश की। इसके बाद निर्माण हुआ है। विधायक ने 15 जनवरी, 2025 को पीडब्ल्यूडी अधिकारी को लिखा लेटर भी दिया।
जानें क्या बोले विधायक
विधायक शहजील इस्लाम का कहना है”यह रोड पीडब्लूडी द्वारा बनाई जा रही है। इसकी स्वीकृति के लिए मैंने शासन से लेकर जिले तक पैरवी की थी। जेई और ठेकेदार के कहने पर मैं केवल निरीक्षण के लिए गया था। उद्घाटन का कोई कार्यक्रम तय नहीं था।”
चेयरमैन का दावा
चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने मीडिया को बताया कि”इस रोड के लिए मेहनत हमारी है, और सांसद के सहयोग से यह निर्माण हो रहा है। विधायक केवल श्रेय लेने पहुंचे थे, हमने शांतिपूर्ण विरोध किया और हमारी बात मानी गई।”
पीडब्लूडी का बयान
पीडब्लूडी के जेई मुजाहीद अख्तर ने मीडिया को बताया कि पुष्टि की कि प्रोजेक्ट सांसद और विधायक के पत्रों के आधार पर स्वीकृत हुआ है, और विधायक का कार्यक्रम केवल भ्रमण का था।
480 मीटर लंबी रोड
पूर्व चेयरमैन पति हाफिज इकराम ने बताया कि यह रोड करीब 480 मीटर (सीसी रोड) लंबी है, जो मुंडिया जागीर बाजार चौराहा से नहर पुलिया तक है। इसका निर्माण पीडब्लूडी ने किया है। आज विधायक जी का फोन आया था। इसके बाद गए थे। चेयरमैन को गलतफहमी थी, लेकिन बातचीत के बाद दूर हो गई। अब किसी तरह की कोई बात नहीं है।
