लखनऊ : रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य में महिलाएं 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज (UPSRTC) और नगरीय बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को मिलेगा। जिससे वे रक्षाबंधन पर भाइयों से मिलने जा सकेंगी। यह सुविधा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक।
रोडवेज, और नगरीय बसों में मुफ्त सफर
महिलाओं को रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज और शहर की नगरीय बसों, दोनों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगी। यातायात सुचारु रखने, और जाम रोकने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश।
बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों का निर्देश
सीएम योगी ने बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही नहीं चलेगी। राहत कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। 24×7 कंट्रोल रूम, सभी जिले चौबीसों घंटे सक्रिय रहें। सभी पीड़ितों को समय पर राहत व भोजन मिले। महिला-बच्चों की देखभाल के लिए शरणालयों में बच्चों के लिए दूध और पोषण, महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम की हिदायत दी। स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल टीमों को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए हैं। बड़ी नावों का प्रयोग करने की बात कही है। रेस्क्यू में छोटी नावें न चलाने के निर्देश दिए, सिर्फ बड़ी नावें उपयोग में लाई जाएं। ग्रामीण आवास योजना के तहत टूटे घरों का सर्वे कर पीड़ितों को तत्काल मदद मिले।
त्योहारों की तैयारी को निर्देश
बैठक में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर भी सीएम योगी ने तैयारी की समीक्षा की। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को सभी सरकारी व निजी संस्थानों में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान अनिवार्य। 16 अगस्त को जन्माष्टमी के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा के निर्देश दिए। इस वर्ष 4 करोड़ 60 लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
