सपा प्रमुख बोले -UP में अपराध बेकाबू? जीरो टॉलरेंस नहीं, जीरो गवर्नेंस!’
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार का “जीरो टॉलरेंस” सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में आम आदमी, महिलाएं, बेटियां और व्यापारी-कोई भी सुरक्षित नहीं है।
“हर दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट… अपराधी बेखौफ”: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश में हाल ही में हुई घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि एटा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, अर्धनग्न शव मिला। प्रयागराज के जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र में सूचना विभाग के उपनिदेशक का शव बरामद हुआ। चंदौली में दवा व्यवसायी की GT रोड पर गोली मारकर हत्या की। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं दिखाती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।
“भाजपा सरकार के दावे हवा- हवाई”
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री सिर्फ बयानबाजी करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है कि उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अन्याय-अत्याचार चरम पर है। व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा स्थिति बदहाल। अपराधियों और दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। सपा सरकार की योजनाओं को बताया बेहतर है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण सेवाओं को भाजपा ने कमजोर कर दिया। डायल 100 (अब 112) को उन्होंने “विश्वस्तरीय सेवा” बताया और कहा कि इसे खराब कर दिया गया।।महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई 1090 वीमेन पावर लाइन भी अब बदहाल है।
“2027 में जवाब देगी जनता”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में शुरू की गई जनहित योजनाओं को भाजपा ने बंद या कमजोर कर दिया है और प्रदेश को अराजकता की ओर धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार लाएगी, जिससे प्रदेश में फिर से खुशहाली और कानून व्यवस्था स्थापित होगी।
सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, अखिलेश यादव पहुंचे मेदांता, परिजनों से की मुलाकात

समाजवादी पार्टी के मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट से विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। सपा प्रमुख ने विधायक सुधाकर सिंह के निधन को “समाजवादी पार्टी की अपूरणीय क्षति” बताया और उनके पुत्र सुजीत सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे और अंतिम दर्शन कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी ने कहा कि सुधाकर सिंह का योगदान पार्टी और क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
