लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में आईएएस और पीसीएस दोनों स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह रही कि पीसीएस अधिकारियों के बदलाव में बरेली को नया नगर मजिस्ट्रेट मिला है, जिससे जिले के प्रशासनिक ढांचे में अहम परिवर्तन माना जा रहा है।
PCS अधिकारियों के तबादले

सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पीसीएस अधिकारियों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:
राजेश कुमार वर्मा – नगर मजिस्ट्रेट, जालौन से नगर मजिस्ट्रेट, बरेली
सुनील कुमार – उप जिलाधिकारी, प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट, जालौन
कमलेश चन्द्र – अपर आयुक्त, देवीपाटन मंडल गोंडा से उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
राजेश कुमार यादव – अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मथुरा से अपर आयुक्त, देवीपाटन मंडल गोंडा
नन्द प्रकाश मौर्य – उप जिलाधिकारी, महाराजगंज से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मथुरा
बरेली प्रशासन में बड़ा बदलाव, जिले को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट
इस तबादला सूची में बरेली जिले के लिए सबसे अहम बदलाव सामने आया है। सरकार ने जालौन में तैनात नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनकी तैनाती ऐसे समय में हुई है जब बरेली में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम चल रहा है। वहीं अब तक प्रयागराज में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत सुनील कुमार को नगर मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है। माना जा रहा है कि बरेली में नए नगर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति से कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में और मजबूती आएगी।
IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

आईएएस अधिकारियों के स्तर पर भी सरकार ने अहम बदलाव किए हैं:
नगेन्द्र प्रताप – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मंडलायुक्त, आगरा
प्रशांत नागर – मुख्य विकास अधिकारी, मऊ से नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण
विवेक कुमार श्रीवास्तव – उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मुख्य विकास अधिकारी, मऊ
मनीष मीणा – मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
डॉ. पूजा गुप्ता – संयुक्त मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद से मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा
रणवीर प्रसाद – प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग को वर्तमान पद के साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार
