गोरखपुर/लखनऊ: यूपी के गोरखपुर के शाहपुर इलाके में स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी ट्रेनिंग कैंपस बुधवार को तब सुर्खियों में आ गया, जब उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस की महिला अभ्यर्थियों ने बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर हंगामा कर दिया। महिलाएं पीएसी गेट तक पहुंच गईं और सड़क जाम करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि ITC प्रभारी द्वारा अभद्रता की। वह ज़ोरदार प्रदर्शन करने लगीं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे।
महिला अभ्यर्थियों का आरोप
दिन भर में सिर्फ आधा लीटर आरओ पानी मिल रहा है। कमरे में गर्मी से बेहाल, न पर्याप्त कूलर न पंखे। शौचालय की संख्या बेहद कम, और उनमें गंदगी भरी, बाथरूम की गैलरी में CCTV कैमरे, निजता पर सवाल, प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया, अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। 300 क्षमता वाले ट्रेनिंग सेंटर में 598 महिलाओं को ठूंस दिया गया।
महिलाएं बोलीं- “हम यहां ट्रेनिंग करने आए हैं, सज़ा काटने नहीं!”
हंगामा शांत कराने के बाद भी महिलाएं प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गईं और कहा कि “जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, हम नहीं हटेंगी।”
जानें क्या बोले पीएसी सेनानायक
पीएसी सेनानायक आनंद कुमार ने कहा कि “जो भी समस्याएं हैं। उनका समाधान जल्द किया जाएगा। निर्माण कार्य जारी है। जल्द बाथरूम, बिजली और अन्य सुविधाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।”हंगामे के वीडियो और तस्वीरें ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर वायरल हैं। लोग लिख रहे हैं।
