सपा प्रमुख बोले -युवाओं का भविष्य BJP ने छीना, अब जनता लेगी बदला लेगी! भाजपा का बंडलराज खत्म होगा! कल्याणपुर से कैमूर तक अखिलेश की हुंकार…
पटना/लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में चार विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से भारी संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार इस बार ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है। “अब बदलाव तय है… इस बार भाजपा की हार लिखेगा बिहार!”

किसानों और युवाओं का मुद्दा प्राथमिकता में
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रघुनाथपुर विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में साफ कहा कि बीजेपी ने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों को धोखा दिया है। “बताओ 11 साल में किसानों की आय कितनी दोगुनी हुई? भाजपा ने सिर्फ झूठा सपना दिखाया!”उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तब बिहार में नौकरी मिल रही थी, भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन भाजपा को यह रास नहीं आया और उसने साजिश कर सरकार गिरा दी।

‘न्यू बिहार’ का विज़न- नौकरी और विकास
उन्होंने कहा कि “नया बिहार बनेगा ..नौकरी की बहार आएगी… हर घर नौकरी मिलेगी।”हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी, और माताओं-बहनों को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। गैस सिलेंडर 500 में, और जीविका दीदियों को 30,000 महीना, 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं, अनुभव और काम के आधार पर भरोसा है।

उत्तर प्रदेश–बिहार कनेक्टिविटी का बड़ा ऐलान
बोले – “हम और तेजस्वी मिलकर यूपी–बिहार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे… दिल्ली से सीधा कनेक्शन बनेगा… उद्योग आएंगे… रोजगार आएगा!”उन्होंने आगे कहा “अगर BJP ने विकास किया होता तो बिहार में एक भी ऐसा एक्सप्रेस-वे दिखा देते जिस पर लड़ाकू विमान उतर सके!”

अमेरिका वाले दूध समझौते पर तीखा बार
पूर्व सीएम ने कहा कि “बीजेपी ने अमेरिका से नॉन-वेज दूध लाने का समझौता कर लिया है। बताओ अब गोरखपुर में गोरखधंधा चलाने वाले इसे पीएंगे?” इस पर भीड़ ज़ोरों से हंस पड़ी,भाषण का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चुनाव का असली मुद्दा- नौकरी बनाम झूठ!
सपा प्रमुख ने कहा कि”बिहार का चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं… यह नौजवानों के भविष्य का चुनाव है। BJP जाएगी तभी नौकरी आएगी।
अबकी बार, BJP बाहर!”
