बरेली : छठ महापर्व और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर मंडल ने बड़ी पहल की है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है, ताकि आम लोगों को अपने घर जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। मथुरा से छपरा के लिए विशेष अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। स्पेशल ट्रेन 05066 मथुरा छावनी–छपरा पूजा विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर 2025 को एक बार (वन-वे) चलाई जाएगी। यह ट्रेन मथुरा से रात 23:50 बजे चलेगी और बरेली मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर इस प्रकार पहुँचेगी। बदायूँ 02:50, बरेली जंक्शन 03:45 बरेली सिटी 04:10, इज्जतनगर 04:30,भोजीपुरा 04:50, पीलीभीत 05:35, पुरनपुर 07:00 इसके बाद यह ट्रेन लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए छपरा रात 22:45 बजे पहुँचेगी।
वापसी में 28 को संचालन
05065 छपरा–मथुरा छावनी पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर 2025 को चलाई जाएगी,जो इज्जतनगर मंडल के उन्हीं स्टेशनों से वापस गुजरेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे 14 सामान्य/शयनयान कोच + 2 SLR, और सभी कोच अनारक्षित रहेंगे। पूरे मंडल में चल रही 26 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में त्योहारों के लिए कुल 101 जोड़ी ट्रेनों में से 26 जोड़ी पूजा विशेष ट्रेनें चालू की गई हैं। शुक्रवार को चलने वाली प्रमुख विशेष ट्रेन 04118 लालकुआँ–प्रयागराज, 05401 बरेली सिटी–काशीपुर, 05402 काशीपुर–बरेली सिटी, 09084 बनारस–मुंबई सेंट्रल (मंडल से होकर गुजरती है)
शनिवार को चलने वाली प्रमुख विशेष ट्रेन
05074 लालकुआँ-बेंगलुरु सिटी, 05059 कोलकाता-लालकुआँ, 05401 बरेली सिटी- काशीपुर, 05402 काशीपुर-बरेली सिटी, 09112 बड़ोदरा–गोरखपुर (मंडल से होकर गुजरती है)
यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था
स्टेशनों पर पीने के पानी की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है। 24×7 कंट्रोल रूम/वार रूम से निगरानी
