सांसदों को मिला नया आशियाना, अब दिल्ली में राहत
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सांसदों के लिए बने 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “कुछ लोग कोसी टावर को नदी के रूप में नहीं, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव के चश्मे से देखेंगे।”
कोसी, कृष्णा, गोदावरी और हुगली, चार महान नदियों के नाम पर टावर
नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने इस आवासीय परिसर में चार टावर हैं। जिनके नाम देश की चार प्रमुख नदियों-कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली के नाम पर रखे गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि यह सांसदों के लिए सुविधा और कार्यक्षमता को बढ़ाने वाला कदम है।
पीएम मोदी का सीधा संदेश
उन्होंने कहा कि”कुछ लोगों को कोसी नाम सुनते ही असहजता महसूस होगी। वे इसे बिहार चुनाव के नजरिए से देखेंगे, लेकिन यह देश की एक महान नदी का नाम है।”
सांसदों के लिए आधुनिक और सुरक्षित आवास
यह कुल 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स है। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 5,000 वर्ग फुट है। भूकंपरोधी और दिव्यांग-फ्रेंडली डिज़ाइन किया गया है। GRIHA 3-Star रेटिंग, हरित प्रौद्योगिकी का उपयोग हुआ है। ऑफिस और स्टाफ के लिए अलग जगह होगी। उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से पहले सांसद आवास की कमी के कारण सरकार को किराये पर भारी खर्च करना पड़ता था। 2014 से अब तक 350 से अधिक सांसद आवास बनाए गए हैं। जिससे खर्च में काफी कमी आई है।
सिंदूर का पौधा, और श्रमिकों से संवाद
उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने सिंदूर का पौधा लगाया, और निर्माण कार्य में शामिल श्रमिकों से बातचीत भी की। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और किरन रिजिजू भी मौजूद रहे।
