नई दिल्ली: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस साल पीएम मोदी का भाषण लगभग 103 मिनट का रहा, जो अब तक का किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का सबसे लंबा भाषण है। पिछले साल (2024) उन्होंने 98 मिनट का भाषण देकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले 2015 में 86 मिनट के भाषण से उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 1947 में बनाए गए 72 मिनट के भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था।
पीएम मोदी के भाषण का समय
देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार 2014 में 65 मिनट, 2015 में 86 मिनट, 2016 में 94 मिनट, 2017 में 57 मिनट, 2018 में 82 मिनट, 2019 में 92 Minutes 2020 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट, 2023 में 90 मिनट, 2024 में 98 मिनट में, और 2025 में 103 मिनट की। यह अब तक की सबसे लंबी स्पीच है।
पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू ने 17 बार किया संबोधन, इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड
देश के अब तक के पीएम में सबसे ज्यादा बार पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने 17 बार (1947–1964) लाल किला से संबोधन किया। इंदिरा गांधी ने 16 बार, लेकिन 11 बार लगातार किया था। यह रिकॉर्ड पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 वीं बार संबोधन कर तोड़ दिया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 10 बार, अटल बिहारी बाजपेई ने 6 बार, राजीव गांधी ने 5 बार, पीवी नरसिंहा राव और मोरारजी देसाई ने ने 2- 2 बार, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, एचडी देवगौड़ा, और इंद्र गुजराल ने एक- एक बार लाल किले से संबोधित किया था।
