पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत एक्शन, आय प्रमाण पत्र बनवाकर सौंपा
पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में रिश्वतखोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर लेखपाल धर्मपाल को निलंबित कर दिया गया है।
आय प्रमाण पत्र के नाम पर मांगे 5000
यह मामला बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव बडेपुरा का है, जहां एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 5000 की रिश्वत मांगी। महिला ने सीधे डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
DM का त्वरित एक्शन, SDM को दिए सस्पेंशन के निर्देश
शिकायत मिलते ही डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित एसडीएम को फोन कर आरोपी लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दे दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
पीड़िता को तुरंत मिला आय प्रमाण पत्र
डीएम के निर्देश पर पीड़ित महिला का आय प्रमाण पत्र तुरंत बनवाकर उसे सौंप दिया गया। इससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली और डीएम का आभार जताया।
भ्रष्टाचार पर सख्ती, कर्मचारियों में मचा डर
डीएम की इस त्वरित कार्रवाई के बाद जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन का संदेश: शिकायत करें, कार्रवाई होगी
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि आम जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
