नई दिल्ली : संसद मानसून सत्र LIVE अपडेट : संसद का छठा दिन भी हंगामेदार रहा। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने हैं। कार्यवाही एक बार फिर बाधित हुई। रिजिजू का बड़ा बयान दिया। बोले, “विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर से भाग रहा” संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में कहा” विपक्ष ने पहले ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर सहमति जताई थी। अब वे मतदाता सूची पुनरीक्षण की गारंटी मांग रहे हैं। ये लोग चर्चा से भाग रहे हैं।”
बार-बार स्थगित हुई संसद की कार्यवाही
लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित की गई। इससे पहले दो बार और कार्यवाही रोकनी पड़ी थी। प्रश्नकाल के दौरान भी विपक्षी सांसदों ने हंगामा जारी रखा।
डिंपल यादव का एनडीए पर तंज
सपा सांसद डिंपल यादव ने मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर एनडीए के विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि “अगर एनडीए मणिपुर की महिलाओं के साथ खड़ा होता, तो ज्यादा अच्छा होता। सेना के अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी पर उनके साथ खड़े होते।”
