आजमगढ़/लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। शनिवार सुबह यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ जिले में एनकाउंटर के दौरान 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर कनौजिया को ढेर कर दिया। शंकर कनौजिया पर हत्या, लूट और गैंगवार जैसी कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। जानकारी के मुताबिक, STF को उसके आजमगढ़ में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो शंकर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से ढेर हो गया।
लंबा आपराधिक इतिहास
ADG (STF) ने मीडिया को बताया कि शंकर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, और वह कई जिलों में पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। घटनास्थल से असलहा, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर से इलाके में अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
