गोवंशीय अवशेष बरामद, तमंचे और गोमांस सहित आरोपी घायल, पुलिस कार्रवाई जारी
बरेली : यूपी के बरेली शहर की किला थाना पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की रात गोवंशीय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चार आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से गोवंशीय अवशेष, तमंचे, कारतूस और मांस बरामद किया। जानकारी के अनुसार बाकरगंज नदी के किनारे साबिर फौजी के खाली खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पाए गए थे। इसके बाद थाना किला में मुकदमा दर्ज किया गया।
रात्रि गश्त के दौरान की घेराबंदी
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/t5J-u9OgQ0o?si=08J1az12grU43-QM
आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान चार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। मगर, इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके चलते पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी वीरेन्द्र यादव, शमशुद्दीन उर्फ भूरा, मुमताज उर्फ सलमान, मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मुमताज और मोहसिन को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चार गोतस्कर फरार
पुलिस ने जारी बयान में बताया कि मुठभेड़ के दौरान अकील उर्फ पोली, अफजाल मंसूरी उर्फ बबुए, मोबीन, और जमीर फरार होने में सफल हो गए। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी मुमताज और मोहसीन के साथ ही गोतस्करों की गोली से पुलिस कांस्टेबल सुनील कुमार भी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपियों से छुरे बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 04 तमंचे (315 बोर), 07 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 07 छुरे, 01 रस्सी, 01 लकड़ी का पटला और करीब 50 किलो गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है, और इस मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
