वाराणसी / जौनपुर/लखनऊ: “नेता वही, जो धरती से जुड़ा हो”। इस कहावत को सच कर दिखाया सपा सांसद प्रिया सरोज ने, रविवार को जब वह वाराणसी के अपने गांव करखियांव पहुंचीं, तो खेत में धान की रोपाई करती महिलाओं को देख खुद भी उनके साथ उतर पड़ीं। उनके इस कदम को सोशल मीडिया पर बेहद सराहा जा रहा है। लोग कह रहे हैं। यही होती है असली जनप्रतिनिधि की पहचान।
धान रोपते हुए वायरल हुईं सांसद
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/kEvP-KYKliM?si=CmYHwXhWV6UacTPU
सांसद प्रिया सरोज ने अपनी सहेलियों संग लगभग 5 बिस्वा खेत में खुद धान रोपा। यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जो वायरल हो गया। खेत में काम कर रही महिलाएं भी चकित रह गईं। एक सांसद को उनके बीच खेत में देखकर।
बिजली संकट पर उर्जा मंत्री को लिखा पत्र
सिर्फ खेत तक ही नहीं, सांसद प्रिया सरोज ने अपने संसदीय क्षेत्र मछलीशहर (जौनपुर) में बिजली संकट को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर खराबी, और वोल्टेज की अनियमितता जैसे मुद्दों पर ध्यान दिलाया। पत्र में उन्होंने छात्रों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों पर इसके बुरे प्रभाव की बात भी कही। उन्होंने UPPCL की कार्यप्रणाली की जांच और नई ग्रिड/सबस्टेशन की मांग की।
रिंकू सिंह संग फरवरी में हो सकती है शादी
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी अब फरवरी 2026 में संभावित है। पहले यह शादी 18 नवंबर को काशी में तय थी, पर रिंकू की घरेलू क्रिकेट व्यस्तताओं के चलते डेट बढ़ा दी गई। दोनों की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में हुई थी। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, सांसद डिंपल यादव सहित 300 से अधिक VIP गेस्ट शामिल हुए थे।
महज 25 साल की उम्र में बनीं सांसद
सांसद प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998, करखियांव, वाराणसी में हुआ था। वह सपा के टिकट पर मछलीशहर, जौनपुर से सांसद बनीं थीं। वह 25 साल की उम्र में भाजपा के बीपी सरोज को हराकर संसद पहुंचीं। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं।
