बरेली : गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती रेल यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने 09451/09452 गांधीधाम वाया भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार कर दिया है। इस बार खास बात यह है कि ट्रेन को बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी और सीतापुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कब-कब चलेगी स्पेशल ट्रेन?
09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 17, 24 अप्रैल और 01, 08 मई 2026 को गांधीधाम से चलेगी, जबकि 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल (वापसी) में 20, 27 अप्रैल और 04, 11 मई, 2026 को भागलपुर से चलेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव अब बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी
सीतापुर स्टेशन पर भी होगा। इससे यूपी के तराई और रुहेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात और बिहार के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
ट्रेन के स्टॉपेज का समय
गांधीधाम से भागलपुर जाते समय बरेली सिटी स्टेशन पर रात 8.55 बजे, इज्जतनगर स्टेशन पर 9.16 बजे, पीलीभीत 10.23 बजे,मैलानी 11.35 बजे, और सीतापुर अगले दिन रात को 1.30 बजे (तीसरे दिन)। इसी तरह से भागलपुर से वापसी में सीतापुर स्टेशन सुबह 10.35 बजे, मैलानी दोपहर 12.40,
पीलीभीत 1.57 बजे, इज्जतनगर स्टेशन पर 3.02 बजे, बरेली सिटी पर 3.35 बजे पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ (उत्तर रेलवे) पर ठहराव नहीं करेगी। रेलवे के मुताबिक 15 मई 2026 से गांधीधाम से, और 18 मई 2026 से भागलपुर से यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित रूट (कासगंज – फर्रुखाबाद-कानपुर-गोंडा) से संचालित होने लगेगी।
जानें क्या बोले रेल अफसर
इज्जतनगर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि गर्मियों में यात्रा सुगम और आरामदायक हो सके। गर्मियों में टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ेगी। यूपी, बिहार और गुजरात के बीच कनेक्टिविटी बेहतर छोटे स्टेशनों को पहली बार बड़ी सुविधा मिलेगी।
