भोजीपुरा शाखा की कार्यकारिणी बैठक में रेल कर्मचारियों को किया संबोधित, यूनियन पदाधिकारियों ने शाल और फूलमालाओं से किया स्वागत
बरेली: उत्तर पूर्व रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) की भोजीपुरा शाखा की कार्यकारिणी बैठक शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी के आगमन पर पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने शाल और फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि यूनियन केवल कर्मचारियों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के माता-पिता को भी संगठन से जोड़ने की दिशा में पहल कर रही है।
4200 ग्रेड पे का लाभ दिलाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) के लगातार प्रयासों से ट्रैकमैन कर्मचारियों को जल्द ही ₹4200 ग्रेड पे का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाता रहेगा। महामंत्री ने स्वागत और सम्मान के लिए भोजीपुरा शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
बैठक का संचालन संयुक्त मंडल मंत्री रोहित सिंह ने किया। उन्होंने भी कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक और सेवा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में इज्जतनगर मंडल के कोषाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, भोजीपुरा शाखा मंत्री इंद्र सिंह सक्सेना, शाखा अध्यक्ष एस.एन. ठाकुर, उमाशंकर, चंदन कुमार, मनोज श्रीवास्तव, संजय यादव, रविंद्र कुमार, शिवराज सिंह विष्ट, अशोक कुमार, अमित तिवारी, विकास गंगवार, मुनाजिर बेग, देव प्रकाश, प्रदीप शर्मा, जमील अहमद, संतोष कुमार, बाबू खान, प्रेमपाल, विशाल, ताज मोहम्मद, देवेश कुमार, सरोज कुमार रजक,सतीश कुमार, रामौतार पाल, शेर मोहम्मद, अजय सागर, राजपाल, नवीन पाल सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
