बरेली/गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के अंतर्गत रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन को लेकर अहम सूचना जारी की है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सोनपुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों पर 160 से 210 मिनट तक देरी से चलाया जाएगा, तो वहीं 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस भी 165 से 195 मिनट तक रि-शेड्यूल रहेगी। इसके अलावा 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस को भी 120 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा
रेलवे ने बताया कि 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल और 15671 कामाख्या-रोहतक एक्सप्रेस को मार्ग में 20 से 115 मिनट तक नियंत्रित (लेट) कर चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। सिग्नलिंग अपग्रेड के चलते यह अस्थायी बदलाव किया गया है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन और सुरक्षित व सुचारू हो सकेगा।
