मेरठ/ सरधना/लखनऊ : कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के सरधना इलाके में सोमवार को गंगनहर में 4 अज्ञात शव मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस मामले में मेरठ के सरधना कोतवाली के इंस्पेक्टर से जानकारी की कोशिश की। मगर, संपर्क नहीं हो सका। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शवों को देख अफरा -तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुछ लोगों का कहना है कि गंगनहर में तीन शव हैं।
पहले भी बहते मिले थे शव, पुलिस पर अनदेखी का आरोप!
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। बीते सप्ताह भी गंगनहर में तीन शव पाए गए थे। जिन्हें एक थाने से दूसरे थाने के हवाले कर पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता निभाई। अब फिर चार शव मिलने से सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में गंभीर चूक हो रही है?
स्थानीय लोगों ने जताई बड़ी साजिश की आशंका
शवों की शिनाख्त नहीं की गई है। कोई पंचनामा या पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुईं। कांवड़ियों जैसे वस्त्रों में मिले युवक-युवती के शव। आसपास शिविरों में ठहरे श्रद्धालुओं में डर का माहौल है। शवों की फौरन पहचान कराई जाए। NDMA और NDRF को मौके पर भेजा जाए। सुरक्षा के लिए गोताखोरों और CCTV निगरानी की संख्या बढ़ाई जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SOP लागू हो
