नई दिल्ली : रक्षाबंधन के दिन राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रदीप है, जिसने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और पांच व सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी प्रदीप के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
