बरेली : रक्षाबंधन के अवसर पर शहर में बढ़ने वाली भीड़ और बहनों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह प्लान लागू हो गया है, जो त्योहार समाप्त होने तक भारी वाहनों की शहर में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
इमरजेंसी सेवाओं को छूट
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बस समेत सभी भारी वाहन, दूध, पेट्रोल और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर, शहर की सीमा से आगे नहीं जा सकेंगे। शहर में प्रतिबंधित एंट्री प्वाइंट झुमका तिराहा, रोड नं-01 परसाखेड़ा, विलवा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा।
इन रास्तों से आवागमन
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, बदायूं, झुमका तिराहा, विलवा, इन्वर्टिस, फतेहगंज पूर्वी,नवादा मोड़, दातागंज-देवचरा। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ, बरेली: बड़ा बाईपास, झुमका तिराहा, रोड नं-0, परसाखेड़ा,इन्वर्टिस तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर। इसी तरह आ दिल्ली से लौटने के लिए भी दिल्ली, रामपुर, लखनऊ, झुमका तिराहा, विलवा,इन्वर्टिस तिराहा से।
जाने पुलिस ने क्या की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, त्योहार की भीड़ के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।
