नई दिल्ली : राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार में चल रही ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि “विपक्ष संसद में चर्चा चाहता है लेकिन सरकार इस पर चुप है।”
क्या है SIR प्रक्रिया?
SIR (Special Intensive Revision) चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है जिसके तहत मतदाता सूची की गहन जांच की जाती है। जिससे फर्जी या दोहराए गए नाम हटाए जा सकें। मृत या अपात्र व्यक्तियों के नाम हटे,नए योग्य मतदाताओं को जोड़ा जा सके
विपक्ष की चिंता क्या है?
विपक्ष का आरोप है कि बिहार में यह प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। आशंका है कि जानबूझकर लाखों नाम हटाए जा सकते हैं, खासकर अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के लिए SIR को चुनावी हेराफेरी का जरिया बनाया जा सकता है। खरगे बोले “अगर सरकार लोकतंत्र और संविधान में यकीन रखती है, तो उसे इस पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए। यदि चर्चा से बचा जा रहा है, तो इसका मतलब है कि सरकार कुछ छिपा रही है।”
