नई दिल्ली: इस हफ्ते सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,910 तक सस्ता हो गया। आज की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड (999 शुद्धता) 10,140 प्रति ग्राम है, तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड (91.6% शुद्धता) की दर 9,296 प्रति ग्राम है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 1,910 गिरकर 1,01,400 रह गई। MCX पर अक्टूबर 2025 के गोल्ड फ्यूचर्स पर 1,00,152 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो कि मामूली गिरावट को दर्शाता है ।
अंतरराष्ट्रीय ट्रेड तनाव से गिरा दाम ?
सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला मुद्रास्फीति, डॉलर की दिशा, अंतरराष्ट्रीय ट्रेड तनाव और अमेरिकी टैरिफ नीति जैसे कारकों की वजह से जारी रहा। खासकर, सोना उच्चतम कीमतें छूने के बाद प्रॉफिट-बुकिंग का शिकार हुआ है ।
