नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार देर रात एक पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी पार्क करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने आसिफ पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी की तलाश जारी है। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है, तो वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
