रांची/नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को रांची, जमशेदपुर, धनबाद, झरिया समेत झारखंड के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई लगभग 750 करोड़ के जीएसटी घोटाले में की गई। इसमें कई व्यापारियों और स्क्रैप कारोबारियों के यहां कार्रवाई की गई है।
प्रमुख कारोबारी पर शिकंजा
जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित प्रमुख स्क्रैप व्यवसायी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के ठिकानों पर रेड की। इसके अलावा झरिया में भी हड़कंप मच गया। धनबाद के झरिया में व्यवसायी अमित अग्रवाल उर्फ चीनू अग्रवाल के आवास, और दुकान पर भी ED की छापेमारी की।
डिजिटल सबूतों की जांच
ईडी की टीमें संदिग्ध लेनदेन, बैंक रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य खंगालने में जुटी हैं।रांची के पीपी कंपाउंड और अन्य 5 लोकेशनों पर रेड, छापेमारी देर शाम तक चलने की संभावना।
