कच्छ/गुजरात/लखनऊ: गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटकों ने लोगों को हिला दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 8:15 बजे महसूस किया गया। झटकों की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में
भूकंप का केंद्र भूमिगत 5 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया, जो कच्छ क्षेत्र को भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल करता है। 2001 में आए विनाशकारी भूकंप के कारण यह इलाका अभी भी लोगों की याद में दहशत बनकर जिंदा है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट कर दिया गया है।
