त्यौहारों और आला हजरत उर्स के चलते नहीं मिली अनुमति
बरेली : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी बरेली मंडल के 17 अगस्त, 2025 को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल, बरेली में आयोजित होने वाला प्रबुद्ध जन सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी के संस्थापक, और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आज़ाद होने वाले थे। लेकिन बरेली पुलिस एवं प्रशासन ने आगामी त्यौहारों और आला हजरत उर्स के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थगित करने का अनुरोध किया।
प्रशासन के अनुरोध को पार्टी नेतृत्व ने दी मंजूरी
शीर्ष नेतृत्व ने पुलिस प्रशासन के अनुरोध का सम्मान कर 17 अगस्त का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया। अब चंद्रशेखर आज़ाद इस दिन बरेली नहीं आएंगे। संगठन की ओर से कहा गया है कि नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसकी जानकारी सभी कार्यकर्ताओं और साथियों को समय पर दे दी जाएगी।
अनुशासन, और एकता बनाए रखने की अपील
संगठन ने सभी साथियों से अनुशासन और एकता बनाए रखने की अपील की है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य के अच्छन अंसारी एडवोकेट, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव सागर, और प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, जिलाध्यक्ष मनोज सागर, और सुशील सागर गौतम ने कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता स्थगित की सूचना दे दी है। इसके साथ ही अनुशासन बनाए रखने में सहयोग की बात कही है।
