बरेली : ICAI बरेली ब्रांच के विद्यार्थियों ने मई 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर बरेली का नाम रोशन किया है। देशभर में दोनों ग्रुप का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 8.47 प्रतिशत रहा, जबकि बरेली के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। इस उपलब्धि से पूरे बरेली सीए परिवार में खुशी का माहौल है।
रिद्धी अग्रवाल टॉपर,राम खंडेलवाल और वसुंधरा वर्मा अव्वल
बरेली के सिटी रैंकर्स में रिद्धी अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राम खंडेलवाल दूसरे और वसुंधरा वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है।
11 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास
दोनों ग्रुप एक साथ पास करने वाले विद्यार्थियों में रिद्धी अग्रवाल, राम खंडेलवाल, वसुंधरा वर्मा, अविरल गुप्ता, केशव अग्रवाल, कृष, तृषा गोयल, मोहित बजाज, तनय, शिवम और अनुष्का शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों की सफलता को ICAI बरेली ब्रांच ने बड़ी उपलब्धि बताया है।
एक ग्रुप पास करने वाले विद्यार्थियों ने भी दिखाया शानदार प्रदर्शन
एक ग्रुप उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों में भूमि, गरिमा आहूजा, तनिष्का गुप्ता, अनन्य वर्मा, माधव, निश्चय, रिया कपूर, कृष कुमार, पर्व गुप्ता, रिया वर्मा, प्रियांशी, संस्कार द्विवेदी, शुभ गुप्ता, महिरा खान, बुशरा खान, तनय अग्रवाल और ध्रुव खंडेलवाल शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता पर भी ICAI बरेली ब्रांच ने खुशी जताई है।
ICAI पदाधिकारियों ने दी बधाई
ICAI बरेली ब्रांच के चेयरमैन सीए नीरज अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। CICASA चेयरमैन सीए सुमित अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उपाध्यक्ष सीए विनीश अरोड़ा ने कहा कि सीए परीक्षा देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में गिनी जाती है और इस सफलता ने बरेली के विद्यार्थियों की क्षमता को साबित किया है। सचिव गौरव अग्रवाल सहित पूर्व अध्यक्ष सीए अमित टंडन, कोषाध्यक्ष सीए अंकित मेहरा, सीए अतुल अग्रवाल और सीए प्रदीप तिवारी ने भी सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
