लखनऊ : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आते ही साफ हो गया है कि NDA ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर ली है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल- सबसे बड़ी जीत किसकी? और सबसे कम वोटों से कौन जीता? इसका जवाब भी अब पूरी तरह साफ है। बिहार विधानसभा चुनाव में रूपौली से जदयू के कालाधर प्रसाद मंडल ने सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। रूपौली सीट पर जदयू के कालाधर प्रसाद मंडल ने 73,572 वोटों के ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज की। यह Bihar Election 2025 की सबसे बड़ी जीत है। यह अंतर पूरे बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा है। जदयू के लिए सबसे बड़ा जन समर्थन का संकेत माना जा रहा हैं। कालाधर मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को लगभग साढ़े 73542 वोटों से पछाड़ा। मगर, सबसे कम वोट सिर्फ 27 वोट से संदेश विधानसभा में हार हुई। यहां सबसे करीबी मुकाबला रहा। संदेश (192) विधान सभा सीट पर जदयू के राधा चरण साह ने मात्र 27 वोटों से जीत दर्ज की। यहां चुनाव आयोग ने पुनर्गणना की। मगर, दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों में देर तक संशय रहा। अंततः राधा चरण साह की जीत की आधिकारिक घोषणा हुई
बिहार चुनाव 2025 : टॉप 10 सबसे बड़ी जीत (Margin List)
क्रम विधानसभा क्षेत्र विजेता पार्टी जीत का अंतर
1 रूपौली (60) कालाधर प्रसाद मंडल जदयू 73,572
2 दिघा (181) संजीव चौरसिया भाजपा 59,079
3 सुगौली (11) राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता LJP (RV) 58,191
4 गोपालपुर (153) शैलेश कुमार जदयू 58,135
5 औराई (89) रामा निषाद भाजपा 57,206
6 अलमनगर (70) नरेंद्र नारायण यादव जदयू 55,465
7 राजगीर (173) कौशल किशोर जदयू 55,428
8 धामदाहा (61) लेशी सिंह जदयू 55,159
9 झंझारपुर (38) नितीश मिश्रा भाजपा 54,849
10 जमुई (241) श्रेयसी सिंह भाजपा 54,498
टॉप 10 सबसे कम वोटों से जीतने वाले उम्मीदवार
विधानसभा उम्मीदवार पार्टी जीत का अंतर
संदीश (192) राधा चरण साह जदयू 27
रामगढ़ (203) सतीश कुमार सिंह यादव बसपा 30
अगिआँव (195) महेश पासवान भाजपा 95
नबीनगर (221) चेतन आनंद जदयू 112
ढाका (21) फैसल रहमान राजद 178
फोर्ब्सगंज (48) मनोज बिश्वास कांग्रेस 221
बलरामपुर (65) संगीता देवी LJP (RV) 389
चंपटिया (7) अभिषेक रंजन कांग्रेस 602
जहानाबाद (216) राहुल कुमार राजद 793
बोध गया (229) कुमार सर्वजीत राजद 881

कुल सीटों का प्रदर्शन- किसकी कितनी सीटें?
पार्टी सीटें
भाजपा 89
जदयू 85
राजद 25
LJP (राम विलास) 19
कांग्रेस 6

