बरेली: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
एसपी क्राइम और बारादरी प्रभारी ने संभाला मोर्चा

एसपी क्राइम और थाना बारादरी प्रभारी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सैटेलाइट, रोडवेज बस अड्डा, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और छोड़ी गई वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।
जिले के विभिन्न चौकियों में सक्रिय पुलिस टीमें
जगतपुर चौकी: चौकी प्रभारी ने बीसलपुर चौराहे पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की।
जोगीनवादा चौकी: बनखंडी नाथ मंदिर परिसर के अंदर और बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच।
संजय नगर और मॉडल टाउन चौकियां: आई/सी अधिकारी फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग में जुटे।
श्यामगंज चौकी: ईसाइयों की पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की जांच।
सतर्कता बरतने की अपील
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली धमाके के बाद एहतियात के तौर पर जिलेभर में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बरेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाने को दें।
