बरेली : कांग्रेस पार्टी ने संगठन विस्तार और युवा जुड़ाव को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व महापौर प्रत्याशी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के.बी. त्रिपाठी “गुरूजी” को पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस का ज़ोनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जननायक राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत की गई है। इस नई भूमिका के साथ “गुरूजी” अब पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में संगठन सुदृढ़ करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करने का कार्य संभालेंगे।
नेतृत्व का भरोसा-संगठन ने जताया विश्वास

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान ने जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. त्रिपाठी की सक्रियता, संगठन बनाने की क्षमता और लगातार जनता से जुड़े रहने की शैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा- “बदायूं जिला कोऑर्डिनेटर रहते हुए गुरूजी ने मजबूत संगठन खड़ा किया था। उसी कार्यकुशलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पश्चिमी यूपी की बड़ी जिम्मेदारी दी है।”
डॉ. त्रिपाठी ने नेतृत्व का किया आभार

नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. के.बी. त्रिपाठी “गुरूजी” ने कहा “पार्टी के विश्वास को मैं नई ऊर्जा के साथ निभाऊंगा। संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।”
कांग्रेस जनों में उत्साह, दी गई बधाइयाँ
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी ने इस नियुक्ति को बरेली के लिए गर्व की बात बताया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा- “पश्चिम यूपी के 13 जिलों में संगठन को गति देने के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमें विश्वास है कि गुरूजी इसे बेहतरीन ढंग से निभाएँगे।”
बधाई देने वालों में शामिल
मिर्ज़ा अशफ़ाक सकलैनी, दिनेश दद्दा एडवोकेट, कृष्णकांत शर्मा, जिया उर रहमान, कमरुद्दीन सैफी, उल्फत सिंह कठेरिया, राजन उपाध्याय, नाहिद सुल्तान, इलियास अंसारी, तबरेज खान, सुरेश वाल्मीकि, मोहिद सिद्दीकी, रामपाल माली, पाकीज़ खान, सैयद सफदर अली, दतराम गंगवार सहित कई कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
