बरेली : शहर की थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। उनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने मौके से एक सांड, वध करने के उपकरण, अवैध असलाह और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को थाना बिथरी चैनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि परसोना नहर से पहले कुछ लोग गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस मुठभेड़ की स्थिति बन गई।
सांड और वध के उपकरण के साथ चार गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शहर की बारादरी कोतवाली थाना क्षेत्र के जुनेद निवासी कुतुब शाह की दरगाह, राशिद निवासी जगतपुर गोटिया, नसीम निवासी परसोना, थाना बिथरी चैनपुर और मोहम्मद फजर निवासी परसोना, थाना बिथरी चैनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान राशिद और नसीम के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने मौके से एक सांड के साथ वध करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
एक आरोपी मौके से फरार
पुलिस कार्रवाई के दौरान मोहम्मद कासिम कुरैशी निवासी मोहल्ला कोर्ट, थाना बारादरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कथित तौर पर यह जानकारी मिली कि गोवंशीय पशु शाकिर खान निवासी परसोना द्वारा उपलब्ध कराया गया था।पुलिस अब इस संबंध में भी जांच कर रही है।
अवैध असलाह और कारतूस भी बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह और कारतूस के साथ गोवंशीय पशु के वध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं। मामले में फरार आरोपी समेत अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।घटना के बाद क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
