बरेली : आगामी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर साफ कहा कि मतदान केंद्रों की दूरी और सुविधाओं पर कोई समझौता नहीं होगा
16 किमी के दायरे में मतदान केंद्र
डीएम ने बताया कि मतदेय स्थलों का चयन पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले ही फाइनल हो गई है। किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक अधिकतम 16 किमी से ज्यादा नहीं चलना होगा। हर केंद्र पर पीने का पानी, शौचालय, बैठने की सुविधा अनिवार्य।
23 मतदान केंद्रों की लिस्ट जारी
जिले में शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 मतदेय स्थल तय किए गए हैं। डीएम ने कहा कि अगर किसी केंद्र में बदलाव जरूरी हो, तो तुरंत प्रस्ताव भेजा जाए। पुनर्गठन के समय इन पर विचार होगा।
एसडीएम को निरीक्षण का आदेश
सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का मौके पर निरीक्षण करेंगे। सुविधाओं में कमी या बदलाव की जरूरत होने पर तुरंत रिपोर्ट भेजनी होगी। समय रहते सुधार के लिए चुनाव कार्यालय तैयार रहें।इस बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सभी एसडीएम और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
