छत से गिरने पर पैर में लगी चोट, चार आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
बरेली : यूपी के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के किला कोतवाली थाना क्षेत्र के बारादरी मोहल्ले में नोएडा से आई एक युवती रात को मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने चोर समझकर चीख पुकार मचा दी। इससे कुछ ही देर में भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके चलते युवती छत से गिर गई। उसके पैर में चोट आने की बात सामने आई है। युवती हाथ जोड़कर पुलिस को बुलाने के लिए गिड़गिड़ाती रही। मगर, लोग नहीं माने। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही तहरीर मिलने के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है।
दो युवकों ने बुलाया था दिल्ली से
पुलिस ने बताया कि युवती को नोएडा से दो युवकों ने बरेली बुलाया था। वह किसी कार्य से बरेली से आई थी। मगर, किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में लोगों ने चोर समझकर पिटाई शुरू कर दी। यह घटना सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और गश्त कर रहे स्थानीय लोगों की गलतफहमी से चलते हुई है। हालांकि, पुलिस लोगों को काफी जागरूक कर रही है। मगर, लोगों में चोरों को लेकर दहशत है। जिसके चलते एक निर्दोष युवती को हिंसा का शिकार बना दिया।
सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें
यह घटना का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। युवती हाथ जोड़कर बार-बार कहती दिखाई दे रही है, “प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ, मैं चोर नहीं हूं…”लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी और बाल पकड़कर पीटा, साथ ही वीडियो भी बनाया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण लोगों में दहशत है।
जानें क्या बोली युवती
युवती ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल की निवासी है और नोएडा में नौकरी करती है। वह किसी परिचित के बुलावे पर बरेली आई थी। कॉल करने के लिए मोबाइल लेकर छत पर गई। उसी वक्त इलाके में ड्रोन और चोरों की अफवाह के चलते मोहल्ले में अलर्ट चल रहा था। लोगों को उस पर शक हुआ, और बिना पुष्टि के चोर-चोर चिल्लाकर हमला कर दिया गया। थाना किला प्रभारी सुरेश चंद्र ने मीडिया को बताया कि “युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी तहरीर पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की पहचान की जा रही है। इससे पहले भी चोरी की अफवाह में भीड़ ने भोजीपुरा में एक अज्ञात व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। FIR दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, तो वहीं हाफिजगंज (गांव उदरनपुर) में एक युवक को ससुराल जाते वक्त चोर समझकर खंभे से बांधकर पीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद 7 नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ। 5 गिरफ्तारियां हुईं।
एसपी सिटी बोले सख्त कार्रवाई होगी ko
इस घटना के बाद एसपी सिटी मानुष पारीक ने वीडियो जारी कर बताया कि एक युवती नोएड से आई थी। मूल रूप से नेपाल की युवती को बरेली के दो युवकों ने किसी काम से बुलाया था। युवती फोन पर बात करने छत पर गई थी। मगर, चोर समझकर चीख पुकार मच गई। इसके बाद युवती की पिटाई शुरू कर दी। युवती छत से गिर गई। जिसके चलते उसके पैर में चोट लगी है। उसको पुलिस ने इलाज को भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर मिलने पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में जांच कराई जा रही है।
