बरेली : प्यार से शुरू हुई एक शादी महज ढाई महीने में ही दर्दनाक अंत तक पहुंच गई। शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता शालिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मायके पक्ष ने इस मामले को साफ तौर पर दहेज हत्या बताते हुए पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रेम विवाह बना मौत की वजह?
मृतका के परिजनों के मुताबिक, शालिनी ने 19 फरवरी 2026 को अक्षय नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष का रवैया बदलने लगा। आरोप है कि दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शालिनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे मायके जाने से भी रोका जा रहा था
जान का खतरा है…” आखिरी कॉल ने बढ़ाया शक
घटना से कुछ घंटे पहले शालिनी ने अपने भाई को फोन किया। परिजनों के अनुसार वह फोन पर रो रही थी बार-बार कह रही थी, “मुझे बचा लो, मेरी जान को खतरा है”। उसे घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा था। इस कॉल के बाद परिवार चिंतित हो गया, लेकिन वे कुछ कर पाते, उससे पहले ही दुखद खबर आ गई।
पति का फोन और फिर मौत की खबर
शनिवार रात को शालिनी के पति अक्षय ने उसके भाई को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है और वह बोल नहीं रही। जब परिजन मौके पर पहुंचे थे। शालिनी मृत अवस्था में पड़ी थी। घर में अफरा -तफरी मच गई। परिवार में कोहराम छा गया।
पति-सास समेत 5 पर केस, पुलिस ने कसा शिकंजा
इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पति अक्षय, सास गीता, आकाश, अमन, और अन्य अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या (IPC की संबंधित धाराओं) में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, सस्पेंस बरकरार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का पता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में आक्रोश है।
परिजन बोले-यह हत्या
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। परिजन इसे सीधी हत्या बता रहे हैं। लोगों में दहेज प्रथा के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है।
