बरेली : शहर के कैंट थाना क्षेत्र से इस्लामिया इंटर कॉलेज का छात्र रहस्यमय हालात में लापता हो गया है। 16 वर्षीय अरमान, कक्षा 9 का छात्र है। बुधवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अरमान का मोबाइल भी उसके पास नहीं है। जिससे उसकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो गया है। परेशान पिता मकसूद खान ने कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, और छात्र को जल्द से जल्द खोजने के लिए टीम लगा दी गई है।
तलाश में जुटे परिजन
स्टूडेंट के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और मोहल्ले में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही परिजन भी तलाश में जुटे हैं।
