रजपुरा माफी में अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बीडीए का बुलडोजर
बरेली : यूपी के बरेली में शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बिना नक्शा पास कराए (अवैध) कालोनियां को बुल्डोजर से ध्वस्त किया। यह कार्रवाई इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा माफी में अवैध प्लॉटिंग पर कड़ा एक्शन लिया।प्रवर्तन टीम ने एक साथ तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर सड़कें, बाउंड्रीवाल और प्लॉटिंग के निशान मिटा दिए। जांच में सामने आया कि अंशु शर्मा ने 3 हजार वर्गमीटर, तौसीफ ने 5 हजार वर्गमीटर और नूर मोहम्मद ने साढ़े 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति कॉलोनी काटनी शुरू की थी।
जनता से कि यह अपील
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने कहा कि बिना नक्शा पास कराए किसी भी तरह की प्लॉटिंग या निर्माण अवैध है। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ध्वस्त कर दिया और आम जनता से अपील की कि भूखंड या मकान खरीदते समय नक्शा बीडीए से स्वीकृत है या नहीं, इसकी जांच करें। भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
